उन्होंने दो टूक कहा था कि सपा यह तय नहीं कर सकती कि कांग्रेस किस सीट पर चुनाव लड़ेगी और कहां नहीं। इमरान मसूद के इस बयान ने INDIA गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद और अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने गठबंधन को लेकर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कई अहम बातें कहीं हैं।
धर्मेंद्र यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 2027 में कांग्रेस को कितनी सीटें दी जाएंगी, यह फैसला पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ही करेंगे। उन्होंने कहा, "हम समाजवादी विचारधारा के लोग हैं और अपने नेता का अनुसरण करते हैं।"
इमरान मसूद की टिप्पणी पर परोक्ष रूप से प्रतिक्रिया देते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा, “जो लोग बीजेपी के जाल में फंस रहे हैं, वही इस तरह की बातें कर सकते हैं। लेकिन हम ऐसे जाल में फंसने वाले नहीं हैं।”
धर्मेंद्र यादव ने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन बरकरार है और उन्हें पूरा विश्वास है कि यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया, “यूपी में अगली सरकार INDIA गठबंधन की होगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे। हमें भरोसा है कि कांग्रेस सरकार बनाने में हमारी भागीदार रहेगी।”
उन्होंने गठबंधन की मजबूती का दावा करते हुए कहा, “हम नकारात्मक राजनीति नहीं करते। यह गठबंधन सकारात्मक सोच और जनहित के मुद्दों पर आधारित है।
Read This Also:- मजबूत नहीं, विफल विदेश नीति, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का मोदी सरकार पर निशाना
Read This Also:- मजबूत नहीं, विफल विदेश नीति, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का मोदी सरकार पर निशाना





