Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Polls: केजरीवाल का PM मोदी को पत्र- छात्रों के लिए मेट्रो किराए में 50 फीसदी सब्सिडी और फ्री बस यात्रा की घोषणा
चुनाव

Delhi Polls: केजरीवाल का PM मोदी को पत्र- छात्रों के लिए मेट्रो किराए में 50 फीसदी सब्सिडी और फ्री बस यात्रा की घोषणा

आप प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दिल्ली के स्कूल और कॉलेज के |

Delhi Polls: केजरीवाल का PM मोदी को पत्र- छात्रों के लिए मेट्रो किराए में 50 फीसदी सब्सिडी और फ्री बस यात्रा की घोषणा
फोटो: Kejriwal, Modi government, AAP
दिल्ली चुनाव का बिगुल बज चुका है, और आम आदमी पार्टी (आप) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने-अपने प्रचार अभियान में जुट गई हैं। इस बीच, आप प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दिल्ली के स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए मेट्रो किराए में 50 फीसदी सब्सिडी देने की मांग की है।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों को इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए होने वाले खर्च का आधा-आधा वहन करना चाहिए। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज के छात्रों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मांग को आपके सामने रखना चाहता हूं। दिल्ली के छात्र अपने स्कूल और कॉलेज आने-जाने के लिए बड़ी संख्या में मेट्रो पर निर्भर हैं। छात्रों के वित्तीय बोझ को कम करने के लिए, मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी की रियायत देने का प्रस्ताव रखता हूं। दिल्ली मेट्रो एक संयुक्त परियोजना है, जो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50:50 सहयोग पर आधारित है। इसलिए, इस पर होने वाले खर्च को दोनों सरकारों को मिलकर वहन करना चाहिए।’’

अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी छात्रों के लिए बस यात्रा को पूरी तरह से मुफ्त करने की योजना बना रही है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस प्रस्ताव को मान लेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में महिला यात्रियों के लिए पहले से ही बस यात्रा मुफ्त है। अब दिल्ली सरकार छात्रों के लिए भी इसी तरह की योजना लागू करने की योजना बना रही है।

दिल्ली में कब होगी वोटिंग?


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को यह चिट्ठी ऐसे समय लिखी है जब भाजपा अपना घोषणापत्र जारी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा भी अपने घोषणापत्र में मुफ्त बस यात्रा योजना के दायरे को न केवल महिलाओं, बल्कि छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों तक बढ़ाने की संभावना रख सकती है। दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

Read This Also:- डिजिटल भूमि रिकॉर्ड्स से गांवों में विकास की नई राह: PM मोदी ने बांटे 65 लाख संपत्ति कार्ड्स