Molitics Logo
होम चुनाव Bihar Polls: तेजस्वी ने बोला NDA मतलब दामाद आयोग, मांझी का पलटवार- लालू परिवार को घेरा
चुनाव

Bihar Polls: तेजस्वी ने बोला NDA मतलब दामाद आयोग, मांझी का पलटवार- लालू परिवार को घेरा

मांझी ने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पर भी निशाना साधा और लिखा, सिंगापुर से आकर चुनाव लड़ेंगी रोहिणी, विदेश से आकर मुसलमान वोट करेंगे और परिवार सत्ता |

Bihar Polls: तेजस्वी ने बोला NDA मतलब दामाद आयोग, मांझी का पलटवार- लालू परिवार को घेरा
फोटो: Bihar Polls: तेजस्वी ने बोला NDA मतलब दामाद आयोग, मांझी का पलटवार- लालू परिवार को घेरा
बिहार की सियासत में इन दिनों 'दामाद आयोग' और 'जमाई आयोग' जैसे शब्दों को लेकर ज़ुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार (17 जून, 2025) को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से एक एआई जनित वीडियो साझा करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर करारा हमला बोला। तेजस्वी ने कटाक्ष भरे लहजे में लिखा, “अगर आप किसी के जमाई हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संरक्षित 'बिहार राज्य दामाद आयोग' में अप्लाई नहीं कर सकते, क्योंकि इसके सारे अधिकार कुछ खास लोगों तक ही सीमित हैं।” उन्होंने अपने पोस्ट का अंत एनडीए पर निशाना साधते हुए किया, “एनडीए यानी 'नेशनल दामाद आयोग' में आपका भी अभिनंदन नहीं है!”

तेजस्वी यादव के इस पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री और 'हम' पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा, “बदला लेंगे, बदल देंगे, तोड़ेंगे आपका घमंड।” मांझी ने तेजस्वी और उनके परिवार पर मुस्लिम समुदाय के 'राजनीतिक इस्तेमाल' का आरोप लगाते हुए कहा, “वोट दें मुसलमान, राज करें लालू यादव, वोट करें मुसलमान, नेता प्रतिपक्ष बनें तेजस्वी यादव, वोट देंगे मुसलमान, राज्यसभा जाएंगी मीसा दीदी, मंत्री बनेंगे तेज प्रताप यादव, बहस करेंगे मुसलमान और नेता बनेंगी राबड़ी देवी। लेकिन अब मुसलमान और दलित आपकी दरी नहीं बिछाएंगे।”

मांझी ने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पर भी निशाना साधा और लिखा, “सिंगापुर से आकर चुनाव लड़ेंगी रोहिणी, विदेश से आकर मुसलमान वोट करेंगे और परिवार सत्ता संभालेगा। यह फार्मूला अब नहीं चलेगा।” उन्होंने आगे सवाल उठाया, “तेजस्वी जी, आखिर कब तक आप और आपका परिवार मुसलमान भाइयों को अपना गुलाम समझेगा? मुसलमानों का साथ, हमारे परिवार का विकास – अब यह नहीं होगा।”