उत्तर प्रदेश में जंगलराज कानपुर में इंसानियत शर्मसार! रेप पीड़िता के बाद पिता ने भी किया सुसाइड |योगी आदित्यनाथ
यूपी के कानपुर में बीते 29 फरवरी को नाबालिग चचेरी बहनों के शव पेड़ से लटकते हुए पाए गए थे। चचेरी बहनों को पहले जबरन शराब पिलाई गई थी। इसके बाद उनके साथ गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाए गए थे। इस घटना से आहत होकर पीड़िताओं ने बेर के पेड़ से लटक कर सुसाइड कर लिया था। इस घटना के बाद ईंट भट्ठा संचालक पीड़ित के पिता पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। बेटियों की मौत और भट्ठा संचालक के केस वापसी के दबाव में आकर बुधवार को हमीरपुर में पिता ने भी सुसाइड कर लिया था




























































