गृह मंत्री अमित शाह ने किया रोड शो, गृह मंत्री बोले- भाजपा के साथ खड़ी है जनता

  • कानपुर के चुनावी रण में 16 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया इस दौरान बजरिया चौराहे पर अमित शाह रथ पर चढ़े। 
  • रोड शो के दौरान बीजेपी समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए अमित शाह का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
  • कानपुर में जनता से अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की और रोड शो में भारी भीड़ उमड़ती नज़र आई।
  • गृह मंत्री की सुरक्षा में प्रशासन ने 10 इंस्पेक्टर, 50 SI, 5 SP, 2 DCP और लगभग 300 पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था।  
  • इस दौरान अमित शाह ने कहा कि "उत्तर प्रदेश के हर शहर और हर गाँव की जनता पूरे जोश और उत्साह से भाजपा के साथ खड़ी है।"
रिपोर्ट :- कमर आलम
यह भी पढ़े :- प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अलीगंज पहुंचे, बीजेपी प्रत्याशी के डोर-टू-डोर जनसंपर्क में लेंगे हिस्सा