
मशहूर सिंगर बप्पी लाहिरी नहीं रहे, PM मोदी, राष्ट्रपति कोविंद और सचिन तेंदुलकर ने जताया शोक
- बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बप्पी लाहिरी का 69 साल की उम्र में निधन हो गया, इनकी बीते एक महीने से फेफड़ों की बीमारी की वजह से तबियत ख़राब चल रही थी।
- इनका इलाज मुंबई के जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल ने चल रहा था और मौत की ख़बर ने सभी को हैरान कर दिया और महान गायिका लता मंगेशकर का भी निधन हुआ था।
- बप्पी लाहिरी की मौत पर PM मोदी, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की है।
- PM मोदी ने कहा कि 'श्री बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था, विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था, उनके निधन से दुखी हूं, उनके परिवार, प्रशंसकों के प्रति संवेदना! शांति'
- सचिन तेंदुलकर ने लिखा 'मैंने वास्तव में बप्पी दा के संगीत का आनंद लिया, विशेष रूप से "याद आ रहा है" इसे ड्रेसिंग रूम में कई बार सुना, उनकी प्रतिभा की सीमा वास्तव में अद्भुत थी, आप हमेशा के लिए!'
यह भी पढ़े :- संत गुरु रविदास जयंती पर CM चन्नी पहुंचे वाराणसी, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं




























































