उप्र बीजेपी ने टिकट को लेकर कसा तंज, सपा को बताया- 'जिन्ना प्रेमी'

  • नई विधानसभा की स्थापना से पहले उप्र बीजेपी ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि 'वह फिर से पेशेवर गुंडों व अपराधियों पर वैसे ही टूटेगी, जैसे पहले इन्हें बिल के अंदर घुसाया था।' 
  • 'पेशेवर अपराधियों को अपना प्रत्याशी बना कर समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से अपने वास्तविक चरित्र को प्रदेश और देश के सामने प्रस्तुत कर दिया है।'
  • 'प्रदेशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से जब 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।'
  • 'दंगाइयों, अपराधियों और आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज 'अन्न' को हाथ में लेकर अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं।'
  • आगे कहा कि 'प्रदेश जानता है कि प्रतिकूल मौसम से अधिक इनके शासनकाल में हुए दंगों ने ही किसानों को हानि पहुंचाई है ये तो सिर्फ 'जिन्ना प्रेमी' हैं।'


यह भी पढ़े :- पंजाब चुनावों को मिली नई तारीख, रविदास जयंती होने पर EC ने लिया फैसला