
अखिलेश यादव के 'ईमानदार' कहने पर नाराज हुई अंजना कश्यप, कहा- ऐसे नहीं चलेगा
- यूपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी तैयारियां शुरु हो गई हैं, सभी पार्टियां वर्चुअल माध्यम से जनता के सामने आ रही हैं.
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को राष्ट्रीय चैनल आज तक के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां अंजना ओम कश्यप ने उनसे बात की.
- बातचीत के दौरान सपा की पुरानी सरकार पर सवाल उठाने पर अखिलेश ने अंजना पर तंज कसते हुए कहा- आप मेरी ईमानदार पत्रकार की लिस्ट में हैं.
- अंजना इस बात से नाराज हो गई और कहा- आप लगातार ईमानदार शब्द का प्रयोग गलत अर्थ में कर रहे हैं अखिलेश जी ये सही नहीं है.
- अखिलेश यादव ने कहा- ये तो गजब हो गया कि किसी को ईमानदार शब्द से आपत्ति हो रही है, इस कार्यक्रम में अखिलेश ने बहुत सधे तरीके से अपनी बात रखी थी.




























































