केंद्रीय मंत्री ने दी कौशांबी को 2659 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, कहा- बदल देंगे यूपी की तस्वीर
यूपी के कौशांबी में खराब मौसम के बाद भी चायल विधानसभा के सकाढ़ा मैदान में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का हेलीकॉप्टर उतरा। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का भी आगमन हुआ। यहां पर सांसद विनोद सोनकर एवं चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने 2659 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण बटन दबाकर किया।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जिले के विकास के लिए केशव जी को ब्लैंक चेक दे रहा हूं, जितनी भी रकम डालना हो डाल लें। कौशांबी की तरफ से ही भगवान राम गए थे। ऐसे में अयोध्या की तर्ज पर राम वन गमन मार्ग का विस्तार होना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह भगवान गौतम बुद्ध की भी धरती है। भगवान गौतम बुद्ध ने सत्य, अहिंसा का पाठ पूरी दुनिया को पढ़ाया था। ऐसे में कौशांबी को भी बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाएगा।
उत्तर प्रदेश में 11000 करोड़ की लागत से 18 बाईपास बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने दो घोषणाएं और भी किया। जिसमें रायबरेली से प्रयागराज तक फोरलेन और दूसरी घोषणा में फाफामऊ में गंगा नदी पर ब्रिज बनाने की किया। यह ब्रिज हिंदुस्तान ही नहीं दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके अलावा प्रयागराज शहर में यूपी का पहला डबल डेकर ब्रिज बनाने की घोषणा किया।
उन्होंने यह भी कहा कि हमे जाति, धर्म, मजहब, छुआछूत एवं अस्पृश्यता से हटकर हिंदुस्तान को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाना है। विधानसभा 2022 की चर्चा करते हुए कहा कि आप लोग हमारा साथ दीजियेगा। मैं वचन देता हूं हम उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सिक्स लेन की सड़क बनाने का काम नितिन गडकरी ने किया था। लंका दहन के लिए जाने वाली सड़क को भी सिक्स लेन बनाने का काम किया जाएगा।
गंगा एवं यमुना में सिक्स लेन पुल बनने से आर्थिक क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि यूपी में पहले 6 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग था। अब 12 हजार किमी है। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले के विकास के लिए आज के दिन बहुत ही अहम हो रहा है। क्योंकि आज जिले के विकास को नया आयाम मिल रहा है। आज श्रृंगवेरपुर धाम से होते हुए उरई गंगा घाट में सिक्स लेन का पुल एवं सड़क का निर्माण के लिए हरी झंडी मिल रही है।
इसके अलावा रोही रेलवे लाइन के ऊपर, ससुर खदेरी नदी और यमुना नदी में भी सिक्स लेन पुल का निर्माण हो रहा है। ऐसा कौशांबी में पहली बार हो रहा है। क्योंकि केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है। केंद्र में मोदी एवं प्रदेश में योगी जी के सहयोग से जिले का भी चौमुखी विकास हो रहा है।
विधायक संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें।