नए साल के मौके पर विधायक संजय गुप्ता ने आशा बहुओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित
चायल के विधायक संजय गुप्ता ने नए साल के मौके पर चायल और मूरतगंज ब्लॉक की सभी आशा बहुओं, आगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका समूह की अध्यक्ष महिलाओं को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा- आप सभी को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात है।
चायल विधायक संजय गुप्ता ने सोमवार को पहले चायल ब्लॉक परिसर एवं उसके बाद मूरतगंज ब्लॉक परिसर में सभी आशा बहुओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाा समूह की महिलाओं की अध्यक्षों को एक-एक बैग, डायरी एवं नए साल का कैलेंडर देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में उन्होंने कहा- पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी जी ने प्रयागराज की धरती पर आकर आप सभी का सम्मान किया था तभी हमने तय किया कि जल्द ही हम भी आप सभी को सम्मानित करेंगे। संजय गुप्ता ने आशा बहुओं की तारीफ करते हुए कहा- आप सभी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं।
उन्होंने कहा- एक बेहतर समाज निर्माण हेतु आप सभी का प्रयासरात काबिलेतारीफ है। नए समाज के निर्माण की जिम्मेदारी आप सभी के कंधो पर है, अभी तक आपने इस जिम्मेदारी को बखूबी समझा और निभाया है। संजय गुप्ता ने आखिर में कहा- आप सभी को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात है।
संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें