विधायक संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दी नववर्ष की बधाई, कहा- सब मंगलमय हो

चायल विधायक संजय गुप्ता ने नए साल के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को नए साल की बधाई दी है। विधायक ने कहा- यह साल आपके लिए मंगलमय साबित हो, जो आपने पिछले साल नहीं हासिल किया वह इस साल हासिल करें। 
नए साल के मौके पर विधायक संजय गुप्ता के प्रयागराज आवास पर सुबह ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। वहां सभी ने संजय गुप्ता को नए साल की बधाई दी। विधायक ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को उपहार स्वरूप डायरी, कैलेंडर एवं बैग देकर सम्मानित किया। 
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संजय गुप्ता इस वक्त युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में वह लगातार लोगों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याओं को तत्काल ही निपटारा कर रहे हैं। कई स्थानों पर उन्होंने सीधे अधिकारियों को हिदायत दे दी। 
सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने कहा- अब तक 350 से अधिक सड़कों का निर्माण करके एक इतिहास कायम किया है। ये सफर ऐसे ही चलता रहेगा, आने वाले चुनाव में जीतकर विकास की इस रफ्तार को और तेजी से गति देंगे। 

संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें