मुलायम के करीबी शतरुद्र प्रकाश बीजेपी में हुए शामिल, मोदी योगी की नीतियों से हुए प्रभावित

 
 
  • समाजवादी पार्टी के विधान पार्षद और उप्र के पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने 31 दिसंबर को अपने समर्थकों समेत बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए है। 
  • शतरुद्र प्रकाश को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाते हुए पार्टी का निशान पहनाकर उनका स्वागत किया गया। 
  • सपा को एक और बड़ा झटका लगा है क्योंकि सपा MLC शतरुद्र प्रकाश मुलायम के बहुत करीबी थे, साथ ही ये समाजवादी के ख़ास जाने माने पार्टी नेता रहे है। 
  • शतरुद्र प्रकाश ने ट्ववीट कर और पार्टी मुख्यालय में भी बताया कि 'पहले पूर्वांचल के जिलों की पहचान माफिया से थी लेकिन अब ऐसा नहीं है, इसके लिए मोदी, योगी को बधाई देते हैं।'
  • आगे कहा कि 'मोदी सरकार और योगी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज सपा के वरिष्ठ नेता व MLC श्री शतरुद्र प्रकाश जी भाजपा परिवार में शामिल हुए।'

यह भी पढ़े :- राहुल गांधी ने कोरोना की वैक्सीनेशन को लेकर उठाए सवाल, कहा- देश अब भी वैक्सीन से है दूर