चायल में गरजे स्वतंत्र देव सिंह, कहा- जिन्ना-जिन्ना चिल्लाकर दंगा करवाना चाहते हैं अखिलेश
चायल विधानसभा के भरवारी में पिछड़ा मोर्चा की सभा में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- भाजपा को जनता का विश्वास प्राप्त है, 2022 में एकबार फिर से राज्य के भीतर कमल खिलने जा रहा है।
भरवारी के केपीएस स्कूल में आयोजित सभा में सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। खराब मौसम के कारण स्वतंत्र देव सिंह सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। विधायक संजय गुप्ता के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा- अखिलेश जिन्ना-जिन्ना चिल्लाकर दंगा करवाना चाहते हैं। उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा- आप सभी जनता के वोट से ही आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, काशी कॉरिडोर भी आपके इसी वोट की बदौलत चमक रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 2024 तक भाजपा हर किसी को पक्का मकान उपलब्ध करवा देगी, शिक्षा-चिकित्सा और बेटियों की शादी में भी यूपी अग्रणी बन रहा है। अखिलेश राज में जहां महिलाएं एवं लड़कियां असुरक्षा महसूस करती थी वहीं योगी सरकार के आने के बाद सभी सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं के काले कारनामों पर योगी जी का बुलडोजर चल रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा- उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। योगी सरकार ने असुविधा और अभाव को सुविधा और सद्भाव में बदला है। उन्होंने कहा- यहां उपस्थित जनता का उत्साह देखकर साफ नजर आ रहा है प्रदेश में एकबार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें।