संजय गुप्ता ने किया नलकूप का उद्धाटन, कहा- हमारी सरकार शुद्ध पानी देने के लिए प्रतिबद्ध 

चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने नगर पालिका परिषद भरवारी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर असवां में नगरवासियों के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल हेतु 50 लाख की लागत से बने नलकूप पम्प एवं पाइप लाइन का फीता काटकर उद्धाटन किया। 
संजय गुप्ता ने कहा- पहले की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया, नतीजा ये रहा कि हर साल दो-चार लोगों की मौत दूषित पानी पीने की वजह से हो जाती थी लेकिन आज स्थिति बदल गई है, भाजपा ने हर घर जल पानी पहुंचाने का वादा किया था जिसे वह पूरा कर रही है। 
इस मौके पर नगर पालिका परिषद लिपिक बब्लू गौतम, जोन प्रभारी एसके गुप्ता, दिनेश कुमार आदि नगर पालिका के कर्मचारी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रिमझिम बारिश भी हो रही थी लेकिन सभी विधायक को सुनने में मगन थे। 

विधायक संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें