विधायक संजय गुप्ता ने बांटी घरौनी, कहा- हमारी सरकार को हर व्यक्ति की फिक्र
विधायक संजय कुमार गुप्ता चायल तहसील में प्रधानमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रथम चरण में चयनित ४५ ग्राम सभा के लोगों को घरौनी वितरित की गई।
संजय गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा की सरकार ने सभी को उनका हक देने का काम किया है। हमारे खेत की तो खतौनी हुआ करती थी मगर घर का कोई कागज नहीं था आज हमारी सरकार ने सभी को उनका हक दिया है इसी क्रम में विधायक ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया।
तहसील में इस कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद विधायक ने सैय्यद सरावां में एक जनसंवाद कार्यक्रम किया। वहां पर उन्होंने वहां उपस्थित वृद्धों को बताया कि हमारी सरकार ने आपकी पेंशन को दोगुना करते हुए एक हजार कर दिया है।
विधायक ने इसके बाद तलरी में एक जनसंवाद कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा- आज समाज भय मुक्त है, हमारी सरकार ने गरीबों-किसानों के लिए काफी काम किया। शिक्षा-स्वास्थ्य एवं सड़क पर हमने बेहतर काम किया।
विधायक संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।