अमेठी- ब्लॉक स्तर के खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कबड्डी में लड़के, लड़कियों की टीमों ने लिया हिस्सा

  • ब्लॉक स्तर के सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम सूखी बाजगढ़ में किया गया, इस कार्यक्रम का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी राज नारायण पाठक और खण्ड विकास अधिकारी जामों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जामों राम ललन द्विवेदी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीवा जलाकर नमन करते हुए साथी मौजूद अतिथिगण द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। 
  • इस मंच का संचालन संयुक्त मंत्री मारूति यादव और ब्लॉक व्यायाम अध्यापक गंगा बक्श सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता को किया गया और इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला महिला मंत्री विमलेश सिंह मौजूद रहे। 
  • कबड्डी के रेफरी की भूमिका में मुख्यतः राम कुमार चौधरी, सुरेश प्रताप सिंह, शिव महेश शुक्ल, शंशाक शेखर सिंह, अर्जुन शाहू, रवीन्द्र कुमार, जीत लाल, संदीपा कुमारी, नीलम सिंह, आदि के निर्णय अंतिम रहे। 
  • कबड्डी खेल में लड़कों की तरफ से सरमें पहले स्थान और दखिनवारा की टीम दूसरे स्थान पर रही और लड़कियों की तरफ से मवई पहले और सरमें की टीम ने दूसरे स्थान पर रह कर खण्ड शिक्षा अधिकारी जामों राज नारायण पाठक से पुरस्कार प्राप्त कर नाम रोशन किया। 


रिपोर्ट :- कुलदीप सिंह
यह भी पढ़े :- मणिपुर में जेपी नड्डा ने किया महिला रैली को संबोधित, कहा- 12 केंद्रीय मंत्री महिलाएं हैं वर्तमान में