पहले बताया भू-माफिया फिर जान से मारने की प्रयास अब छवि खराब करने की कोशिश! विधायक ने दर्ज करवाई शिकायत
चायल विधायक संजय गुप्ता ने पत्रकार अमरनाथ झा के खिलाफ अपमानित करने के उद्देश्य से लगातार लिखी जा रही पोस्ट के खिलाफ प्रशासन में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका प्रार्थना पत्र ये है।
अवगत कराना है कि विधानसभा चुनाव के नजदीक होते ही कुछ साजिशें ऐसी रची जाने लगी जो मर्यादा के विपरीत है अमरनाथ झा नाम के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर पहले टिकट को लेकर अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया, फिर मुझे सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा धारक बताते हुए मुझे भू-माफिया बताने का प्रयास किया गया जिस पर मेरे द्वारा थाना कोखराज में दिनाँक 03-12-2021 अपराध सं०- 536 F.I.R. दर्ज कराई गयी F.I.R. दर्ज होने के कुछ दिनों पश्चात मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से दिनाँक 12-12-2021 को रात्रि हमले का प्रयास किया गया जो मेरे सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता से उन हमलवारों को भागना पड़ा जिसकी F.I.R. अपराध सं0-0405 दिनांक 12-12-2021 पुरामुफ्ती थाने में दर्ज है जिसमें हमलवारों की गिरफ्तारी व गाड़ी बरामद भी की गयी है, अपने मंसूबे में कामयाब न होता देख मेरे शत्रुओं ने फिर से अमरनाथ झा को मोहरा बनाकर सोशल मीडिया पर नीचता की हदों को पार करते हुए दिनांक 22-12-2021 को घिनौने से घिनौने आरोप मुझ पर लगाकर सोशल मीडिया में वायरल करने लगे।
मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि मेरे राजनैतिक शत्रु जो जनमत से मुझे नहीं पीछे कर पा रहें हैं, उन्होनें मुझे रास्ते से हटाने की साजिश रची और जब अपने साजिश में अविफल हो गये तो अमरनाथ झा के माध्यम से घिनौने आरोप लगवाकर समाज में मेरी छवि खराब करने का प्रयास कर रहें है, चुँकि अमरनाथ झा एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है इनके विरूद्ध कई थानों में अपराधिक मुकदमें पंजीकृत है, मैने स्वयं अपने सूत्रों से जो जानकारी प्राप्त की उससे यह ज्ञात हुआ कि मेरे सभी राजनीतिक विरोधी एकजुट होकर मेरे विरुद्ध अपराधिक षडयंत्र रच रहे है, जिसमें अमरनाथ झा भी शामिल हैं।
आप तत्काल एक उच्चस्तरीय जाँच टीम का गठन करते हुए अमरनाथ झा के संचालित लगभग आधा दर्जन नम्बरों आदि को ट्रैश करते हुए यह पता लगाए कि इनका सम्पर्क किन-किन लोगों से है और यह किसके इशारे पर मोहरा बन के अपराधिक षडयंत्र का हिस्सा बनते हुए घिनौनी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं, कुछ साक्ष्य मेरे द्वारा भी जाँच टीम को उपलब्ध कराये जायेगें। आप जाँचोपरांत सभी दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही करें।
विधायक संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें।