ओमिक्रोन का आंकड़ा हुआ 202 पार, सत्येंद्र जैन ने की नियमों के पालन की अपील

  • देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले बढ़ते जा रहे हैं इसी के साथ इनकी संख्या 202 पहुंच गई है।
  • ओमिक्रॉन वैरिएंट देश के 13 राज्यों में फैल चूका हैं मिली जानकारी के अनुसार अब तक 77 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में सबसे ज्यादा पिछले 24 घंटे में 24 केस मिले थे और इसी के साथ महाराष्ट्र और दिल्ली में संख्या 54-54 हैं। 
  • ओमिक्रॉन वेरिएंट की जांच के लिए दिल्ली में 4 लैब हैं और 5 अस्पताल है, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 2 लैब केंद्र की हैं और 2 लैब दिल्ली सरकार की हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लोगों से कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की है और बताया कि बूस्टर डोज़ को लेकर दिल्ली सरकार लगातार केंद्र सरकार संपर्क में है।

यह भी पढ़े :- हरियाणा विधानसभा में रोकी गई MSP चर्चा, किरण चौधरी ने लगाए सरकार पर आरोप