जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए संजय गुप्ता ने गिनाई मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां 

चायल विधानसभा सीट के विधायक संजय गुप्ता इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए उन्होंने रविवार को मूरतगंज ब्लॉक के जलालपुर बोरियो में एक कार्यक्रम किया। 
विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि हमारी योगी सरकार ने गरीब-किसान-नौजवान के लिए कई अहम कल्याणकारी योजनाओं को चलाया। आज हर गांव में हर व्यक्ति सरकार की किसी न किसी योजना से लाभान्वित हो रहा है। 
उन्होंने वहां मौजूद वृद्धों को जानकारी देते हुए कहा- आप लोगों की वृद्धा पेंशन को हमारी सरकार ने पांच सौ रुपए से बढ़ाकर एक हजार कर दिया। विधवा और विकलांग पेंशन को भी पांच सौ से बढ़ाकर एक हजार रुपए मासिक कर दिया गया है। 
विधायक संजय गुप्ता ने इस दौरान वहां उपस्थित बेटियों से कुछ सवाल पूछे, सही जवाब देने के बाद उन्हें पुरुस्कार के रूप में एक बैग देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री दीपचंद दिवाकर, राम मिलन चौधरी, सूरज यादव एवं जिला पंचायत सदस्य रामनरेश पासी जी मौजूद रहे। 

विधायक संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें।