अमेठी- राहुल और प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर किया जनता अभिवादन, बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 18 दिसंबर को आपने पुराने गढ़ अमेठी में पहुंचे वहा अमेठी में कांग्रेस पार्टी जन जागरण अभियान चला रही है। 
  • 'भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ' के स्लोगन को पूरा करने हेतु पदयात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल और महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी पहुचें और हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन किया। 
  • राहुल गांधी ने कहा कि 'अमेठी की हर गली आज भी वैसी ही है अब सिर्फ़ जनता की आँखों में अब सरकार के लिए आक्रोश है और दिलों में आज भी पहले सी जगह है, आज भी एक हैं हम, अन्याय के ख़िलाफ़। प्रतिज्ञा पदयात्रा।'
  • छह किलोमीटर की इस लंबी पदयात्रा के दौरान महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र और यूपी बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोल और कहा 'पूरा देश देख रहा है कि यह सरकार गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।'
  • राहुल गांधी ने कहा कि 'मोदी गंगा में स्नान, कभी केदारनाथ और कभी हाइवे पर जहाज़ लैंड करवाना, मोदी और योगी ध्यान भटकाने का काम करते हैं, लद्दाख में चीन की सेना ने देश की 1000 किलोमीटर तक जमीन छीन ली है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं।


    यह भी पढ़े :- PM मोदी ने शाहजहांपुर में किया गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास, योगी का बुलडोजर चल रहा है माफिया पर