सयुंक्त किसान मोर्चा के नेता पहुंचे बद्दोवाल टोल, राकेश टिकैत ने कहा- सरकार ने अपने रास्‍ते में ठोंकी कील

  • सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी तीन कृषि कानूनों में विरोध में किसान आंदोलन समाप्‍त हो चुका है और किसान अपने घरों की तरफ चल दिए है। 
  • हरियाणा के जींद जिले में खटकड़ टोल और बद्दोवाल टोल पर चल रहे धरने को समाप्‍त करने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढ़ूनी पहुंचे हैं। 
  • बद्दाेवल टोल पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि किसानों ने आंदोलन समाप्‍त नहीं किया है, बल्कि आंदोलन स्‍थगित हुआ है और अगली मीटिंग 15 जनवरी को होगी। 
  • बद्दाेवल टोल पर किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, जोगेंद्र सिंह उगराहां, युद्धवीर सिंह भी साथ में पहुंचे और सभी किसानों साथिओं ने उनका गर्मजोशी से  स्‍वागत किया।
  • किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रास्‍ते तो सरकार ने बंद किए थे, अब खोल नहीं पा रही है और सरकार ने खुद अपने रास्‍ते पर कील ठोंकी हैं। 

यह भी पढ़े :- विजय चौक मार्च में शामिल हुए राहुल गांधी, आरोप में कहा- चर्चा की नहीं दी जाती विपक्ष को अनुमति