वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी लेंगे 'क्लास'; 12 मुख्यमंत्रियों और 9 उपमुख्यमंत्रियों से लेंगे उनके राज्यों के काम की रिपोर्ट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी में हैं. उनके दौरे का आज दूसरा दिन हैं.
  • प्रधानमंत्री अपने दौरे के दूसरे दिन यानी आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों और नौ उप मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने वाले हैं.
  • प्रधानमंत्री आज इन सभी मुख्यमंत्रियों के साथ दिन में बैठक करेंगे और उनसे उनके राज्यों में हो रहे कामकाज का हिसाब लेंगे. 
  • पीएम मोदी के साथ बैठक में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों को कहा गया है कि वो प्रधानमंत्री को ये बताएं कि गुड गवर्नेंस को लेकर वो अपने प्रदेश में क्या कर रहे हैं. इसके अलावा, सभी मुख्यमंत्रियों को अपने प्रदेश में चल रही एक बड़ी योजनाओं के बारे में भी बताना है.
  • वहीं बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने दो दिन पहले अपने एक बयान में कहा कि इस बैठक के जरिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ''अन्य राज्यों से सीखने और प्रगति करने में मदद मिलेगी और उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को पेश करने का भी अवसर मिलेगा.'' सिंह ने कहा कि ''मुख्यमंत्री परिषद'' में असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भाग लेंगे.