आरएसएस कार्यालय के निर्माण हेतु विधायक संजय गुप्ता ने दिया 11 लाख रुपए का दान

चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता सोमवार को मंझनपुर में आरएसएस के जिला कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे। संजय गुप्ता ने कार्यालय के निर्माण हेतु अपनी तरफ से 11 लाख रुपए का दान किया है। 
उन्होंने कहा- राष्ट्रसेवा और अनुशासन के मूलमंत्र से करोड़ों भारतीयों को मातृभूमि की सेवा के लिए संघ लगातार प्रेरित करता रहा है, आप सभी का दायित्व है कि इस संगठन से जुड़े और राष्ट्र को मजबूत करें। 
विधायक ने इसके पहले सरायअकिल में शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक किया, इस दौरान वाराणसी में पीएम मोदी द्वारा श्री विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का सजीव प्रसारण लोगों ने देखा। हर हर महादेव, जय भोले नाथ के उद्घोष से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। 
गौरतलब है कि संजय गुप्ता इस वक्त तमाम सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पिछले दिनों प्रतिभा खोज अभियान के तहत एक परीक्षा करवाई थी जिसमें करीब नौ हजार लड़कियां शामिल हुई, जल्द ही उसका रिजल्ट घोषित होगा और चालीस बच्चियों को बतौर पुरुस्कार स्कूटी दी जाएगी। 

संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें