जिला केसरी अभिषेक पांडेय के स्वागत के लिए जुटेगा जनसैलाब- नारद राय पूर्व मंत्री 

यूपी के बलिया जिले में जिला केसरी अभिषेक पांडे के स्वागत के लिए पूर्व मंत्री नारद राय एकदम तैयार हैं। नारद राय ने बताया कि १४ दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र स्थित तृप्ति होटल के सामने माल्देपुर में जिला केसरी जी की कार्यक्रम तय किया गया है। 
स्वागत अभिनंदन के इस कार्यक्रम में गोलू राजा समेत कई कलाकारों के कार्यक्रम होंगे, नारद राय ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की तैयारी की गई है। 
मीडिया के सामने बात करते हुए नारद राय ने बताया कि समाजवादी पार्टी व कार्यकर्ताओं के बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है, हम सभी एक साथ हैं और एक साथ ही लड़ेंगे, उन्होंने कहा- जिन्हें हमारी एकता देखनी हो वह इस कार्यक्रम में आएं और देखें।