"आओ, मुझपे कॉमेडी करो! कम से कम तब तो संघियों को दिक़्क़त नहीं होगी"

  • कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कुणाल कालरा और मुनव्वर फारुकी के लिए शो आयोजित करने की बात लिखी है।
  • उन्होंने लिखा कि इन दोनों कॉमेडियन्स की शो वो आयोजित करेंगे और शो की ज़िम्मेदारी पूरी तरह उनकी होगी।
  • गौरतलब है कि पिछले दिनों इन दोनों कॉमेडियन्स की शो दक्षिणपंथी कट्टर समूहों द्वार रद्द कर दिए गए।
  • दोनों ही कॉमेडियंस ऑब्ज़र्वेशनल कॉमेडी करते हैं और देश के हालात को अपनी कॉमेडी में बयान करते हैं, जो कट्टर सरकार समर्थकों को रास नहीं आता।
  • इन स्थितियों को देखते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा कि आओ, मुझपर कॉमेडी करो। कम से कम तब तो संघियों को दिक़्क़त नहीं होगी।