
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने PM मोदी पर किया पलटवार, कहा-सरकारी बसों से जुटाई भीड़
- यूपी के बलरामपुर में सरकारी समारोह से PM मोदी के हमले के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया।
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी गैर राजनीतिक मंच का इस्तेमाल सियासी मकसद पूरा करने के लिए कर रही है।
- अखिलेश ने कहा कि परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए सरकारी बसों में भर-भर कर भीड़ को जुटाई जा रही है।
- सपा पार्टी की रैलियों में भीड़ अपने आप आ रही है, जबकि बीजेपी की रैलियों में भीड़ को सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके जुटाया जा रहा है।
- बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं।'
यह भी पढ़े :- PM मोदी ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को लेकर सपा पर कसा तंज, बीजेपी को बताया डबल इंजन सरकार




























































