मंझनपुर व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे विधायक, कहा- भाजपा राज में हुआ व्यापारियों का सबसे अधिक भला

चायल विधानसभा के भाजपा विधायक संजय गुप्ता शुक्रवार को मंझनपुर में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे और वहां उपस्थित व्यापारियों को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां उपस्थित होकर जय भाजपा-तय भाजपा के नारे लगा रहे थे।
संजय गुप्ता ने कहा- व्यापारियों का सबसे अधिक भला भाजपा के ही शासनकाल में हुआ। यूपी सरकार ने व्यापारियों के हित में कई अहम फैसले लिए। राजनीति में उन्हें प्रतिनिधित्व दिया, यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग पार्टी के नाम पर सिर्फ भाजपा को चुनते हैं। 
विधायक ने कहा- दूसरी पार्टियों ने कौशांबी के साथ हमेशा भेदभाव किया, न यहां वक्त पर बिजली आती थी और न ही यहां की कानून व्यवस्था में किसी तरह से कोई सुधार हुआ। लेकिन यहां की जनता ने जब भाजपा के प्रतिनिधि चुने और प्रदेश में सरकारी बनाई तो सबकुछ बेहतर होता चला गया। 
उन्होंने बताया कि आज कौशांबी को दूसरे जिलों से जोड़ने के लिए पांच पुल बनवाए गए, कई ओवर ब्रिज बनाकर यातायात को आसान किया गया। यहां के प्रशासन को पहले के मुकाबले अधिक सशक्त किया गया। व्यापारियों के साथ ठगी करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा गया। 

विधायक संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें।