विधायक संजय गुप्ता ने 'ब्लैकमेलर' पत्रकार अमरनाथ झा के खिलाफ दर्ज करवाया केस

चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने फर्जी अफवाह फैलाने एवं गंभीर आरोप लगाने वाले पत्रकार अमरनाथ झा के खिलाफ कोखराज थाने में केस दर्ज करवाया है। पत्रकार अमरनाथ झा पिछले कुछ दिनों से विधायक संजय गुप्ता पर सरकारी जमीन कब्जा एवं बिजली चोरी का फर्जी आरोप लगा रहा था। विधायक के खिलाफ वाट्सऐप एवं फेसबुक पर गंदे शब्दों का प्रयोग कर रहा था। 
कोखराज पुलिस ने सेक्शन 500, 504 एवं 66 के तहत मामला दर्ज किया है। केस दर्ज करवाने के बाद विधायक संजय गुप्ता ने कहा- मेरी जितनी भी संपत्ति है वह सभी कागजों पर है, न सरकारी जमीन और न ही किसी व्यक्ति जमीन पर कोई कब्जा है, अगर ऐसा होता तो कोई खिलाफत में खड़ा होता, लेकिन एक भी व्यक्ति मेरे खिलाफ ऐसे आरोप लगाने वाला नहीं है। 
विधायक संजय गुप्ता ने आगे कहा- एक-एक इंच जमीन रजिस्ट्री बैनामे से खरीदी गई है। जिस भूमि पर कॉलेज चल रहा वह भूमि विधायक बनने से पहले का है। इसके पहले भी ऐसे आरोप लगे थे। तात्कालीन एसडीएम चायल ज्योति मौर्य ने जांच की लेकिन कहीं भी जमीन कब्जाई हुई नहीं मिली। विधायक ने दावा किया कि 20 बीघा छोड़िए 20 इंच जमीन भी कहीं कब्जे की नहीं मिलेगी। 
विधायक के मीडिया प्रभारी सूरज यादव ने कहा- अमरनाथ झा पत्रकारिता के नाम पर दलाली करता है, विधायक जी के पास जेई का ट्रांसफर ऑर्डर लेकर आया था, विधायक जी ने नहीं सुना तो वह विरोधियों से मिलकर गंदे आरोप लगाने लगा है। बाकी जहां तक संजय गुप्ता के स्कूल की बात है वह उनके विधायक बनने से पहले के हैं। विधायक बनने के बाद संजय गुप्ता का पूरा फोकस चायल के विकास पर था। 

विधायक संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें।