
PM मोदी सरयू नहर परियोजना का करेंगे उद्घाटन, मिलेगा लाखों हेक्टेयर जमीन को पानी
- उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सौग़ात दी है।
- इसी के साथ बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर से गोरखपुर तक सरयू नहर परियोजना का आगामी 11 दिसम्बर को बलरामपुर से उद्घाटन करेंगे।
- सरयू नहर 318 किलोमीटर लम्बी होने के साथ साथ पूर्वांचल प्रदेश में बाढ़ और सूखे की समस्या से निपटने में काफ़ी हद तक उपयोगी साबित होगी।
- उत्तर प्रदेश राज्य के जलशक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने बताया कि PM मोदी बलरामपुर के हसुवाडीह आएंगे, यह परियोजना देश की उन 99 परियोजनाओं में से 1 है।
- मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 9,802 करोड़ रूपए लागत वाली इस परियोजना से 14.04 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
यह भी पढ़े :- हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह लड़ रहे है जिंदगी की जंग, रक्षा मंत्री राजनाथ ने लोकसभा में बताया
