विधायक संजय गुप्ता पहुंचे धान क्रय केंद्र, औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मची खलबली
चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता मंगलवार को अचानक धान क्रय केंद्र तिलगोड़ी पहुंच गए। विधायक के पहुंचते ही वहां मौजूद अधिकारियों में खलबली मच गई। हालांकि विधायक संजय गुप्ता ने किसी को किसी तरह से फटकार नहीं लगाई।
विधायक ने वहां मौजूद किसानों से क्रय केंद्र पर किसी तरह की परेशानी को लेकर पूछा तो किसानों ने कहा- अभी किसी भी तरह से कोई परेशानी नहीं है। किसानों ने कहा- मार्केटिंग इंस्पेक्टर मंजुला बौद्ध के सहयोग से हमें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।
विधायक ने वहां मौजूद अन्य अधिकारियों से कहा- किसानों को किसी भी तरह से कोई परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखा जाए, क्योंकि हमारी सरकार किसानों के प्रति समर्पित है, उनके लिए विशेष योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
संजय गुप्ता ने वहां के लोगों से भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर सवाल पूछा तो वहां के लोगों ने कहा- अब तक की सबसे बेहतर सरकार है, किसी भी तरह से कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
विधायक संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें