विधायक संजय गुप्ता ने लगाई चौपाल, लोगों की समस्याओं के तुरंत निपटारे पर रहा फोकस

चायल विधानसभा के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रत्येक रविवार की तरह इसबार भी जनसुनवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ पहुंचे। विधायक संजय गुप्ता ने सभी की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को फोन लगाया। 
रविवार को जनसुनवाई के दौरान 246 लोगों ने अपनी समस्याएं संजय गुप्ता को बताई, अधिकतर लोगों ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर अपनी परेशानी बताई, ग्रामीणों ने बताया कि पहली सूची में नाम आने के बाद भी मेरा नाम काटकर अपात्र व्यक्ति को आवास दे दिया गया। 
विधायक संजय गुप्ता ने लोगों को पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कराए जाने का आश्वासन दिया। मूरतगंज कसिया से आई पूनम देवी ने दिव्यांग पेंसन दिलाने की मांग की। सकुन देवी ने विधवा पेंसन की मांग की। फरीदपुर की शीला देवी ने राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग की। 

विधायक संजय गुप्ता से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें