
ताऊ देवी लाल स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे हरियाणा CM, 19 दिसंबर से खेलो इंडिया गेम्स के ट्रायल शुरू
- हरियाणा CM मनोहर लाल ने 4 दिसंबर को पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम का निरीक्षण किया।
- ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया।
- स्टेडियम निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री एवं पूर्व कप्तान भारतीय हॉकी टीम संदीप सिंह और IPS पंकज नैन मौजूद रहे।
- हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए ट्रायल 19 और 20 दिसंबर को होगा और 5 से 14 फरवरी 2022 तक इन खेलो का आयोजन किया जाएगा।
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 25 खेलो को शामिल किया है जिसमें अंडर 18 वर्ष आयु वर्ग में लडक़े और लड़कियां हिस्सा लेंगे।




























































