कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल हुए विपक्ष धरने में, दोपहर 12 बजे बाद शुरु होगी राज्यसभा कार्यवाही

  • संसद का शीतकालीन सत्र को चौथा दिन शुरु हो गया है और विपक्ष  द्वारा अब भी 12 सांसदों के निलंबन का विरोध जारी है। 
  • निलंबन के खिलाफ विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हो गए हैं।
  • विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
  • एकजुटता की निशानी के तौर पर विपक्षी नेताओं ने विरोध में काली पट्टी बांध रखी है। 
  • संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार 29 नवंबर को शुरू हुआ था और 23 दिसंबर को समाप्त होने की संभावना है।

यह भी पढ़े :- सुप्रीम कोर्ट बढ़ते प्रदूषण को लेकर करेगा सुनवाई, दिल्ली में दर्ज़ किया AQI 409 ल...