
क्रिप्टो करेंसी पर सरकार लाएगी बिल, सीतारमण बोली- देश में बढ़ा क्रिप्टो करेंसी का बाजार
- भारत में क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबंध की आशंकाओं के बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार एक नए विधेयक पर काम कर रही है।
- उन्होंने कहा कि आज के समय में देश में क्रिप्टो करेंसी का बाजार काफी बढ़ गया है, हमने इस पर विस्तृत चर्चा की है, हमें क्रिप्टो करेंसी बिल की प्रतीक्षा करनी चाहिए।
- क्रिप्टो करेंसी बिल पर सवाल पूछे जाने पर वित्तमंत्री ने कहा कि वो अभी ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहतीं 'हम एक बिल लाएंगे, फिर उसके बाद चर्चा कर सकते हैं।'
- सरकार क्रिप्टो करेंसी के गलत हाथों में पड़ने के खतरों पर भी नजर रख रही है, सरकार ने डिजिटल करेंसी के विज्ञापनों पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं लिया है।
- RBI ने अक्टूबर में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी का प्रस्ताव रखा था, इस संशोधन से डिजिटल करेंसी का विनियमन भी बैंक नोट की तरह RBI के नियंत्रण में होगा।
यह भी पढ़े :- कंगना रणौत को मिली धमकी, एफआईआर की कॉपी इंस्टा पर की साझा




























































