चायल विधानसभा की बेटियों में दिखा उत्साह, मेधा परीक्षा में शामिल हुई 9462 बेटियां
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई प्रतिभा खोज परीक्षा सोमवार को विधानसभा चायल के सात केंद्रों पर आयोजित की गई। इस दौरान रिद्धि-सिद्धि सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित परीक्षा की व्यवस्था स्वयं देख रहे ट्रस्ट के अध्यक्ष भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में बेटियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है, परीक्षा केंद्रों पर संख्या अधिक होने के कारण दो पालियों में परीक्षा कराई गई।
एक सप्ताह के अंदर अधिकृत एजेंसी द्वारा परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया जाएगा और फिर एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभाग की हुई बेटियों के मेरिट के आधार पर चालीस बेटियों को स्कूटी का पुरुस्कार व अन्य सभी प्रतिभागी बेटियों को रानी लक्ष्मीबाई उपहार से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में देश प्रदेश की कई विभूतियां सम्मिलित होंगी, साथ ही बेटियों के सम्मान में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। श्री गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का नाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के रूप में एक संदेश के रूप में मनाया जाएगा।
इस परीक्षा की संयोजिका सीमा पवार सहित उनके सहयोगी एनडी ग्रुप प्रिसिंपल मयंक मिश्रा, किडजी प्रीस्कूल अनुपमा जायसवाल, ऋषि कुमार सिंह, अकांत गुप्ता सहित सभी अध्यापकों ने संपन्न करवाया।
विधायक संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें