योगी सरकार ने सारे माफियाओं को नेस्तनाबूत कर दिया - राज्यमंत्री सुरेश पासी

चायल विधानसभा में शुक्रवार को यूपी सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी का आगमन हुआ, विधायक संजय गुप्ता ने उनका जोरदार स्वागत किया। सुरेश पासी ने क्षेत्र के तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मूरतगंज ब्लॉक के बड़ेगांव में उन्होंने कहा- योगी सरकार ने सबका साथ और सबका विकास का न सिर्फ नारा दिया बल्कि काम किया। आज सबको मुफ्त अनाज मिल रहा है। 
विधायक संजय गुप्ता ने अपने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा- पूरे क्षेत्र में हमने पांच हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की शुरुआत की। गंगा और यमुना नदी पर पुल बनवाया। जहां सड़कें नहीं थी वहां पक्की सड़क का निर्माण करवाया। संकरी सड़कों को चौड़ा करवाया। बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। उनके लिए प्रोत्साहन की व्यवस्था की। 
संजय गुप्ता और राज्यमंत्री सुरेश पासी ने क्षेत्र में कुल तीन जनसभाओं को संबोधित किया। सुरेश पासी ने कहा- पहली की सरकारों में जबरदस्त गुण्डागर्दी थी, योगी जी के सत्ता में आते ही उन लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। जो पहले जमीन कब्जा करते थे वह आज इसके बारे में सोचने की भी हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। 

विधायक संजय गुप्ता के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।