तीन मांगें को लेकर किसान पहुंचे गाज़ीपुर बॉर्डर, राकेश टिकैत ने कहा MSP किसानों का अधिकार

  • किसान आंदोलन को 26 नवंबर 2021 को पूरा एक साल हो गया और कृषि कानून वापिस होने पर भी किसान गाज़ीपुर बॉर्डर पर डटे हुए है। 
  • किसानों के और तीन मांगें और रह गई है अगर ये मांगे पूरी हो जाती है तो किसान अपने अपने घरो और खेतों में चले जाएंगे। 
  • इन मांगों में पहली मांग MSP पर गारंटी कानून, इसमें किसान की फसलों का (MSP) न्यूनतम समर्थन मूल्य होता है लेकिन फसलें उससे भी नीचे बिकती हैं, जो बंद होनी चाहिए।   
  • दूसरी मांग आंदोलन के दौरान जिन किसानों की जान गई उन्हें सरकार मुआवजा दे और तीसरी मांग किसानों के ऊपर जो मुकदमा किए गए है उन्हें सरकार वापस ले। 
  • राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा कि 'एक साल का लम्बा संघर्ष बेमिसाल, थोड़ी खुशी थोड़ा गम, लड़ रहे है जीत रहे है,लड़ेंगे जीतेंगे और न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून किसानों का अधिकार' जो मिलना चाहिए। 

यह भी पढ़े :- प्रियंका गांधी आएंगी प्रयागराज, गोहरी गांव हत्याकांड के परिजनों से करेगी मुलाकात...