
नौकरी पाने का तरीका खर्ची पर्ची से पहुंचा अटैची तक, हरियाणा पोस्ट सेल काउंटर के डिप्टी सेक्रेटरी की गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप
- हरियाणा पोस्ट सेल काउंटर के डिप्टी सेक्रेटरी और HCS अधिकारी, अनिल नागर, अश्विनी कुमार और अन्य की गिरफ्तारी हो चुकी है।
- हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में हुए रोजगार घोटालों को लेकर जमकर बीजेपी खट्टर सरकार पर निशाना साधा और प्रैस मीटिंग भी की हैं।
- सुरजेवाला ने प्रैसवार्ता में कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में व्यापम घोटाले से भी बड़ा गड़बड़ झाला घोटाला है हरियाणा का रोजगार भर्ती व बिक्री घोटाला।
- हरियाणा में नौकरी पाने का तरीका 'खर्ची-पर्ची' से 'अटैची' तक पहुँच गया है और मुख्यमंत्री खट्टर जी ने 3 जुमले रटे हुए हैं वो मैरिट, पारदर्शिता और बिना पर्ची, बिना खर्ची।
- आगे कहा कि हरियाणा में नौकरियां बिकें, पर्चे लीक हों, खाली ओएमआर शीट भरी जाएं, रोल नंबर एक दूसरे के पीछे लगाए जाएं और चाहे कुछ भी होता रहे, खट्टर साहब ये तीन जुमले उछालकर चलते बनते हैं।




























































