सपा नेता इंद्रजीत ने संजय गुप्ता को बताया जलेबी वाला, विधायक बोले- क्या जलेबी बेचना गुनाह?

  • चायल विधानसभा में इस वक्त पार्टियों के भीतर सियासी रार मची हुई है, सपा नेता इंद्रजीत सरोज ने भाजपा विधायक संजय गुप्ता के खिलाफ फालतू बयानबाजी की है। 
  • इंद्रजीत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा- लानत है पिछड़ों तुमपर, तुमने एक जलेबी बेचने वाले को यहां विधायक बना दिया, जिसकी संख्या मुट्ठी भर है। 
  • इस बयान के बाद संजय गुप्ता ने कहा- हमारे पूर्वजों ने जलेबी बेचकर क्या गुनाह कर दिया, हमने किसी को धोखा तो दिया नहीं, न हमने कभी शराब बेची। 
  • संजय गुप्ता ने कहा- इंद्रजीत बताएं कि गोवा में उनके जो कई होटल हैं उसमें वह लोगों को क्या खिलाते हैं, गोवा में होटल वाली बात का पहली बार खुलासा हुआ है। 
  • संजय गुप्ता ने इसके बाद कई स्थानों पर जलेबी बनाई, उनके समर्थकों ने खुद को मैं भी जलेबी वाला बताकर सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया। इलाके में सियासत गर्म है। 

    संजय गुप्ता से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें।