मुख्यमंत्री गहलोत ने लिए सभी मंत्रियों के इस्तीफे, राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने पहुंचे राजभवन

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में 20 नवंबर शाम मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए है। 
  • देर शाम क़रीब 09:30PM अशोक गहलोत राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को लेकर ख़ास चर्चा करने पहुंचे है। 
  • राजस्थान सरकार में गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी टक्कर के बीच हाई कमान ने मोर्चा संभाल लिया है और इसी के मद्देनजर सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए हैं। 
  • शनिवार शाम तक मंत्रियों के संबंधित चर्चा के विषय में 3 बार बैठकें हो चुकी है और 21 नवंबर शाम करीब 04:00 PM बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।  
  • मंत्रिओं के नामों की लिस्ट मुख्यमंत्री गहलोत के पास है जिसमें नए और पुराने मंत्रिओं के साथ विपक्ष से आए मंत्रिओं के नाम भी शामिल है। सारे विधायक और मंत्री रविवार शाम का इंतज़ार कर रहे है। 

यह भी पढ़े :- एक्टर कंगना रनौत ने स्क्रीनशॉट किया साझा, गलत मांगों को पूरा करने का अर्थ आक्राम...