
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- भारतीय इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा किसान आंदोलन
- कांग्रेस कार्य समिति सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा टिकरी बॉर्डर पर कृषि बिल वापसी होने पर किसान भाइयों को बधाई देने पहुँचें।
- किसानों को नम आँखों से गले लगाकर दीपेंद्र सिंह हुड्डा भावुक हो गए और कहा कि एक तरफ आंदोलन की जीत की खुशी थी।
- दूसरी तरफ किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 से अधिक साथी किसानों को खो देने का दर्द भी महसूस हुआ।
- आजादी के बाद सबसे लंबे और शांतिपूर्ण आंदोलन की सफलता के लिए किसानों को बधाई और इससे साफ है कि किसानों की मांग जायज थी।
- यह आंदोलन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा इसके लिए आप सभी के त्याग और संघर्ष को मै सलाम करता हु।




























































