प्रसपा के प्रदेश महासचिव ने किया कीर्तन का आयोजन, माँ गंगा आरती में जलाए दीप

  • यूपी के बलिया जिले में सहतवार कस्बा में चैन राम बाबा के प्रांगण में कार्तिक-पूर्णिमा के पर्व पर 2100 दीप जलाकर माँ गंगा की आरती की गई। 
  • इसके साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, प्रसपा के प्रदेश महासचिव नीरज सिंह गुड्डू इस कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
  • प्रसपा के प्रदेश महासचिव नीरज सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने अखंड श्रीहरि नाम हरी कीर्तन के लिए पूजा अर्चना की प्रक्रिया को संपन्न किया ।
  • विशाल भंडारे सहित गंगा आरती की गई, योगीराज श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल प्रांगण में मंदिरों को 2100 दीप जलाकर फूलों की माला द्वारा सजाया गया।
  • चैन सरोवर को भी गंगा आरती के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया, आचार्य पं.दया शंकर पाठक, पं.उदय शंकर पाठक, पं.गोलू पाठक आदि के वैदिक मंत्रोचार के बीच आरती सम्पूर्ण की। 

रिपोर्ट :- सुरेन्द्र कुमार गुप्ता
यह भी पढ़े :- कृषि कानून वापसी से नाराज हुई कंगना रनौत, कहा- यह एक जिहादी देश है