
मंदिर में हुआ डबल मर्डर, एडीजी जोन गोरखपुर लगा है जांच करने में
- पूर्वांचल के महाराजगंज जिले के थाना परसामलिक ग्राम सभा महदेवा निवासी मंदिर के मुख्य पुजारी और महिला पुजारी की हत्या कर दी गई।
- राम रतन मिश्र उम्र 70 वर्ष और महिला पुजारी कलावती उम्र 60 वर्ष की मंदिर में हत्या कर दी गई, दोनों पर किसी भारी वस्तु से प्रहार भी किया गया है।
- दोनों की लाश शुक्रवार को मंदिर से बरामद की गई है, डबल मर्डर की वारदात से सनसनी मची हुई है और मंदिर में हुई हत्या से लोगों में नाराजगी है।
- लोगों का कहना है कि बीजेपी राज में मंदिर में ऋषि-महात्मा समेत पुजारियों की हत्या ने खराब कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है और घटना की जांच के लिए डीआईजी पहुंचे है।
- एडीजी जोन गोरखपुर एसपी प्रदीप गुप्ता महाराजगंज फ़ोर्स बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े :- किसान आंदोलन में शहीद किसानों के लिए जिग्नेश मेवाणी की बड़ी मांग




























































