
तीन कृषि कानून लिए गए वापिस, संवैधानिक प्रक्रिया नवंबर महीने के संसद सत्र में की जाएगी पूरी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर गुरु पर्व के जश्न को दोगुना कर दिया है अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि हम तीन कृषि कानून लाए थे, इसका मकसद छोटे किसानों को ताकत देना था।
- पीएम मोदी ने कहा कि नवंबर महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में हम इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे।
- किसानों से धरना समाप्त करने और घर लौटने और अपने खेतों की देखभाल करने की भी अपील है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने स्पष्ट किया है कि किसानों का आंदोलन तुरंत नहीं लौटेगा।
- न्यूनतम समर्थन मूल्य को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए और ऐसे सभी विषयों से जुड़े फैसलें को और भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
- टिकैत बोले कि हम उस दिन का इंतजार करेंगे, जब संसद में कृषि कानूनों को निरस्त किया जाएगा और एमएसपी के साथ-साथ सरकार को किसानों के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करनी चाहिए।
यह भी पढ़े :- पंजाब चुनाव में आप की लग सकती है लॉटरी?




























































