जुमे की नमाज के लिए खुले गुरुद्वारें, शेरगिल सिंह ने कहा- इबादत को रोकना है गुनाह

  • हरियाणा के गुरुग्राम में हिंदू संगठन खुली 'नमाज' का विरोध कर रहे हैं, इसी के बीच गुरुग्राम के हिंदुओं और सिखों ने जुमे की नमाज के लिए जगह दी है। 
  • गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा ने कहा है कि अगर मुसलमानों को नमाज अदा करने में दिक्कत हो रही है तो गुरुद्वारों का इस्तेमाल कर सकते है।
  • शेरगिल सिंह ने कहा कि हरमंदिर साहिब गोल्डन टेंपल में भी नमाज अदा की जाती रही है, उन्होंने कहा कि इबादत से रोकना गुनाह है। 
  • गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ने कहा सभी धर्म एक हैं और हमें मानवता और मानवीय मूल्यों में विश्वास है और गुरूग्राम में सिखों ने भाईचारे की ख़ूबसूरत मिसाल पेश की हैं। 
  • अक्षय राव स्थानीय हिंदू ने मुस्लिमों को ओल्ड गुड़गांव में अपनी खाली पड़ी दुकान में नमाज पढ़ने को दी, वह ओल्ड गुड़गांव के मकैनिक मार्केट में कई दुकानों के मालिक हैं।

यह भी पढ़े :- पंजाब के लोगों को नौकरी मिलेगा 100% आरक्षण, किसान आंदोलन में मारे गए किसान को मिलेगा मुआवज़ा