यमुना नदी पर बनने वाले पुल का विधायक संजय गुप्ता ने किया निरीक्षण, जल्द शुरु होगा काम

  • चायल विधायक संजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के महाप्रबंधक श्री आरके सिंह अपनी पूरी तकनीकी टीम के साथ माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की घोषणा के क्रम में नए यमुना पुल के निर्माण हेतु उसका एलाइनमेंट तैयार किया।
  • इस दौरान उनके साथ पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारीगण सहित क्षेत्रीय जनता बड़े उत्साह के साथ सरकार के इस कार्य की सराहना करते हुए पूरा सहयोग किया।
  • विधायक ने कहा- मैं अपने क्षेत्र की देवतुल्य जनता को ये विश्वास दिलाना चाहता हूं कि क्षेत्र के विकास एवं सभी के सम्मान हेतु मैं किसी तरह का कोई समझौता नहीं करूंगा।
  • आगे कहा - मैंने क्षेत्रीय जनमानस की मांग पर अपनी सरकार से पुल के साथ-साथ सड़कों एवं औद्योगिक क्षेत्र आदि जैसी बड़ी योजनाओं पर कार्य करते हुए सरकार से स्वीकृति प्राप्त किया। ये सब क्षेत्रीय जनमानस के आशीर्वाद का परिणाम है।

    विधायक संजय गुप्ता से जुड़ी जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।