पुलिस ने की अवैध खाद फैक्ट्री सील, 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

  • सिद्धार्थनगर के भवानीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, सूचना देने वाले की जानकारी पर अवैध रूप से चल रही खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने छापेमारी में भइसहिया गांव के एक घर से मौके पर नामी खाद कंपनियों के छपे हुए बैग, नकली उर्वरक, बैग सिलाई मशीन के साथ एक पिकअप और एक ट्रैक्टर-ट्राली भी बरामद की गई है।
  • डुमरियागंज सर्किल के सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई और आजकल बुवाई का समय है ऐसे में खाद की मांग किसानों को अधिक मात्रा में है।
  • पकड़े गए सभी पांच अभियुक्त राजू मौर्य, बबलू, संतराम चौहान, नीरज वर्मा, विफई भइसहिया गांव के ही निवासी हैं जबकि इनका एक साथी जो गोंडा जिले का है फरार होने में कामयाब हो गया।
  • जबकि बाकि राज्यों ने खाद को लेकर मारामारी चल रही और ये नकली खाद बनाकर किसानों को खराब किस्म की खाद दे रहे थे इसलिए पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

    रिपोर्ट :- बृजेश पांडे

    यह भी पढ़े :- वायु प्रदूषण को कम करने हेतु जारी हुए निर्देश, थर्मल पावर प्लांट का किया समय प्र...