चायल विधानसभा की बच्चियों के लिए सबसे बड़ी परीक्षा, पास होने वाली बच्चियों को मिलेगी स्कूटी

  • चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने अपने विधानसभा की लड़कियों के लिए एक शानदार प्रतियोगिता आयोजित की है जिसमें ४० विजेता लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। 
  • चायल की सबसे बड़ी मेधा परीक्षा में १२वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की लड़कियां शामिल होंगी, फॉर्म का वितरण शुरु हो गया है जो विधायक कार्यालय एवं कॉलेजों से प्राप्त किया जा सकता है। 
  • मूरतगंज, नवादा, चायल ब्लॉक और भरवारी नगर पंचायत की दस-दस बेटियों को इनाम के तौर पर स्कूटी दी जाएगी, परीक्षा में शामिल सभी बच्चियों को उपहार प्रदान किया जाएगा। 
  • इस परीक्षा में कुल ५० सवाल पूछे जाएंगे, उनके चार ऑप्शन होंगे, सही पर टिक लगाना होगा, माइनस मार्किंग का भी प्रावधान किया गया है। 
  • परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिसकी जानकारी विधायक संजय गुप्ता के सोशल मीडिया पेजों पर उपलब्ध है, वहां से परीक्षा की समस्त जानकारी ली जा सकती है। 

    विधायक संजय गुप्ता से जुड़ी जानकारियों के लिए क्लिक करें