करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोला जाएगा, गृहमंत्री ने दी जानकारी

  • श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश-पर्व से पहले ही केंद्र सरकार ने 17 नवंबर से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करते समय करतारपुर साहिब कॉरिडोर की मांग को उठाया था और इसे खोलने की जानकारी गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट दी हैं। 
  • पूर्व पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील में कहा था सिख संगत की भावनाओं को देखते हुए 19 नवंबर से पहले करतारपुर कॉरिडोर खोल दिया जाए। 
  • भारत से लगी सीमा से करीब चार किलोमीटर दूर पाकिस्तान केपंजाब प्रांत में रावी नदी के निकट श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल है।
  • भारत में रावी नदी के किनारे श्री गुरु नानक देव जी की याद में गुरदासपुर जिले में बनाया गया डेरा बाबा नानक स्थित भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है। 

यह भी पढ़े :- नरेंद्र मोदी ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, लखनऊ ग़ाज़ीपुर को जोड़ने का करेगा काम