NH 34 खूनी-हाईवे में तब्दिल हो गया, हादसों से आहत ग्रामीणों ने लगाया जाम

  • यूपी के हमीरपुर जिले में NH 34 खूनी-हाईवे में तब्दिल हो गया है आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से जिला दहल उठा है और 24 घंटे के भीतर सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई है।  
  • 24 घंटे के भीतर पहली घटना, हमीरपुर जिले से गुजरने वाले NH 34 से है जहा इंगोहटा चौकी स्थित प्रेमनगर में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है, दूसरी घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास बाइक सवार वृद्ध की मौत ट्रक की टक्कर से मौके पर ही हो गई। 
  • तीसरी घटना, सदर मुख्यालय के बेतवा पुल पर जिला अस्पताल से इलाज लेकर लौट रहे परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पत्नी और बच्चे की ट्रक से कुचलने से मौके पर मौत हो गई थी।
  • हादसों से परेशान और नाराज परिजनों ने बेतवा पुल पर जाम लगा दिया और धरना प्रदर्शन करने लगे, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया गया।  
  • अब देखने वाली बात ये होगी कि खूनी-हाईवे से रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर जिला प्रशासन कैसे लगाम लगाता है ?


    यह भी पढ़े :- नरेंद्र मोदी ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, लखनऊ ग़ाज़ीपुर को जोड़ने का करेगा काम